फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानों की टेंट में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधीनगर अस्पताल के सामने क्वार्टर नंबर-27 के पास लगाए गए सुरक्षा जवानों के टेंटों में शुक्रवार की दोपहर 12 बजे आग लग गई। आग तेजी के साथ फैली। इससे सुरक्षा बलों के चार टेंट जलकर राख हो गए।
विज्ञापन


दिन के समय में हुई घटना की जानकारी दमकल विभाग को 12.01 बजे पर मिली। 12.02 बजे दो दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

दमकल ने बमुश्किल से आग पर काबू पाया गया और आठ टेंट बचा लिए गए। आग की चपेट में सशस्त्र सीमा बल, इंडो-तिब्बत बार्डर पुलिस के एक-एक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो टेंट जल गए।
विज्ञापन

गांधीनगर अस्पताल के सामने क्वार्टरों में हुई घटना

अफरातफरी में जवानों ने अपना सामान निकाला। बताया जा रहा है कि अगर जवान मुस्तैदी नहीं दिखाते तो जो हथियार उनके पास थे, उनसे धमाका हो सकता था। आग की घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

आग लगने के कारणों में अभी तक शार्ट सर्किट ही सामने आ रहा है। फिलहाल, मामले में छानबीन जारी है। क्वार्टर में कुल 12 टेंट लगे हुए थे।

इनमें से चार टेंट जलकर राख हो गए। गांधीनगर पुलिस ने भी मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। आग की सूचना मिलते ही तीन यूनिटों के अफसरों भी पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें