फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रेस कोर काउंसिल के संरक्षक पर लगाया दस हजार जुर्माना

Sun, 16 Feb 2025 12:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदु भूषण बाली ने 30 दिसंबर 2024 को संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत दायर की थी याचिका
विज्ञापन

ज्यौड़ियां। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय ने प्रेस कोर काउंसिल के संरक्षक इंदु भूषण बाली की एसडीएच ज्यौड़ियां की निर्माणाधीन इमारत पर रोक लगाने के लिए दायर जनहित याचिका को खारिज करते हुए उन पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

इंदु भूषण बाली ने 30 दिसंबर 2024 को संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत याचिका दायर की थी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि एसडीएच ज्यौड़ियां अस्पताल की निर्माणाधीन बिल्डिंग सेना की सुरक्षा गाइडलाइंस (2011 और 2016) का उल्लंघन कर रही है। याचिकाकर्ता के अनुसार अस्पताल की इमारत सेना शिविर की बाहरी दीवार से 100 मीटर के भीतर बनाई जा रही है, जो सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक हो सकता है। 6 फरवरी 2025 को न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने इस याचिका को बिना गहन विचार-विमर्श के खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि यदि सेना को इस निर्माण से कोई खतरा होता, तो वह स्वयं आपत्ति जताती। अदालत ने यह भी टिप्पणी की है कि यह याचिका समय की बर्बादी है और जनहित के नाम पर बेवजह दायर की गई है। इस आधार पर याचिकाकर्ता इंदु भूषण बाली पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें