एनसीसी कैडेट्स से बातचीत करते हुए ग्रुप कमांडर स्रोत सेना
जम्मू। एनसीसी ट्रेनिंग अकादमी नगरोटा में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण कैंप का बुधवार को समापन हुआ। इसमें पहली जम्मू-कश्मीर बटालियन एनसीसी श्रीनगर के कैडेट्स ने प्रशिक्षण लिया। दस दिवसीय कैंप में बारामूला, कुलगाम, गांदरबल, बडगाम, पुलवामा और श्रीनगर जिले से 400 कैडेट ने भाग लिया। कैंप के अंतिम दिन ग्रुप कमांडर ने दौरा किया। कैडेट ने उनका गार्ड ऑफ ऑर्नर से स्वागत किया। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों को देखा। कैडेट्स को नई दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए कहा ताकि उनका चयन भी हो सके। ब्यूरो