कटड़ा। धर्मनगरी के चिकित्सा केंद्र में रक्तदान शिविर लगाया गया। विधायक बलदेव राय शर्मा मुख्य अतिथि रहे। शिविर में बड़ी संख्या में अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। बीएमओ रशपाल ने बताया कि रक्तदान शिविर के लिए विशेष तौर पर जम्मू से वाहन मंगवाया गया था। कुल 25 यूनिट रक्त इकट्ठा किया गया। संवाद