फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुज्जर समुदाय ने मैदानों की ओर किया रुख

विज्ञापन
मौसम में आए परिवर्तन के बाद अपने मवेशियों को निचले इलाकों में लेकर आते गुज्जर समुदाय के लोग, संवा? - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बिलावर। बारिश के बाद तापमान में तेजी से गिरावट आने लगी है। इसके चलते गुज्जर समुदाय के लोग अपने मवेशियों के साथ मैदानी इलाकों की ओर रुख करने लगे हैं। जानकारी के अनुसार समुदाय के लोग छह महीनों तक मैदानों में रहते हैं, जबकि छह महीने ऊंचे पहाड़ी इलाकों में रहते हैं। मैदानों की ओर वे अक्तूबर तक रुख करते हैं। लेकिन, इस वर्ष सितंबर में ही उन्होंने निचले इलाकों की तरफ आना शुरू कर दिया है। समुदाय से ताल्लुक रखने वाले मोहम्मद असलम का कहना है कि पहाड़ों पर अब ठंड शुरू हो गई है। वहीं, तेज बारिश के बाद अब उनके मवेशियों के लिए चारे का संकट भी खड़ा हो गया था। इसलिए, वह पहाड़ों से मैदानों की तरफ आ रहे हैं। मोहम्मद सदीक ने बताया कि वह बनी के सरथल गांव से पांच दिन पूर्व अपने मवेशियों के साथ चले हैं। अभी उन्हें पांच दिन और कठुआ पहुंचने में लग जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें