घगवाल। कस्बे में सोमवार को युवा सेवा एवं खेल विभाग की तरफ से कबड्डी, खो-खो एवं वॉलीबाल बालक वर्ग में अंतर-विद्यालय जोनल स्तरीय चयन सह ट्रायल किया गया। इसमें सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल घगवाल में सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया किरण ज्योति और गणेश दास आई/सी ने किया। जबकि नीना सागोच प्रधानाचार्य, दिनेश कुमार, राजेश शर्मा और मेजबान स्कूल के संजय कुमार प्रमुख रूप से उनके साथ रहे। मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों के साथ बातचीत भी की। ट्रायल के दौरान घगवाल जोन के सभी फील्ड स्टाफ मौजूद रहा। ट्रायल में घगवाल अंचल के विभिन्न संस्थानों के 89 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सभी आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं मंगलवार को आयोजित की जाएंगी।