फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मुगल रोड पर टेंपो ट्रैवलर पलटा, आठ लोग घायल

विज्ञापन
शोपियां में पलरा टेंपो ट्रैवलर। संवाद
विज्ञापन
मुगल रोड पर पड़ने वाले पदपावन क्षेत्र के पास बुधवार को एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गया और पलट गया। इस दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि टेंपो ट्रैवलर यात्रियों को लेकर जा रहा था, जब वह अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और पहाड़ी सड़क से फिसलकर पलट गया। दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों को तुरंत जिला अस्पताल शोपियां ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने पहुंच कर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है ताकि दुर्घटना के असली कारणों का पता लगाया जा सके। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सड़क की फिसलन और तीव्र मोड़ भी हादसे का कारण हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे पहाड़ी इलाकों में यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतें और तेज रफ्तार से बचें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें