विजयपुर। क्षेत्र में मोबाइल सिग्नल कम आने से लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने बताया कि हम लोगों ने रिचार्ज करा रखा है। उसके बावजूद भी नेट धीमी गति से चलता है। घंटों लग जाता है एक फोटो सेंड करने में। क्योंकि अगर जरूरी किसी को संदेश भेजना हो तो जरूरी संदेश समय पर नहीं भेजा जा सकता है। क्षेत्र के उपभोक्ता रमेश कुमार प्रदीप कुमार, किरण बाला, सुमेर सिंह, दीपक कुमार आदि ने कंपनी से मांग की है कि विजयपुर में जो नेट की सुविधा दी गई है। उस सुविधा को ठीक किया जाए। क्योंकि नेट की स्पीड कम होने के कारण बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि नेट की स्पीड कम होने के कारण हमारा डाटा भी बच जाता है।