ज्यौड़ियां। खौड़ के सीमावर्ती गांव खरोटा, सैंथ, कुलियां, घरड, घिगडयाल आदि गांवों में बीएसएनएल का सिग्नल नहीं पहुंचने पर लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि कंपनी के सिम शोपीस बन कर रह गए हैं। क्योंकि हमारे गांवों तक सिग्नल नहीं पहुंच रहा है। सिग्नल नहीं पहुंचने पर हम लोग रिश्तेदारों तथा सगे संबंधियों से बात नहीं कर पाते हैं। क्षेत्र के लोगों ने कंपनी से अपील करते हुए कहा कि हमारे गांवों तक सिग्नल बढ़ाया जाए। संवाद