फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएफ नहीं मिलने पर श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बा के सिडको प्रथम फेज में एक पेंट बनाने वाले कारखाने के श्रमिकों ने बुधवार को कारखाना प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर पीएफ का बकाया देने की मांग उठाई। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला प्रधान जंगवीर सिंह ने कहा कि गरीब श्रमिकों का पीएफ तो काट लिया गया, लेकिन विभाग के पास जमा ही नहीं किया गया है। जिससे वह लोग काफी परेशानी में हैं। श्रमिकों ने कारखाना प्रबंधन को कई बार अवगत कराया कि उन्हें पीएफ की स्टेटमेंट जारी की जाए, लेकिन कोई उचित कदम नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 24 मई 2021 को उक्त लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला भी दायर कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसी संदर्भ में श्रमिकों ने उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें