फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब इंटरनेट सेवा नहीं, तो डाटा सहित महंगे रीचार्ज क्यों

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। संचार कंपनियों के इंटरनेट डाटा और कॉल रेट महंगी करने से उपभोक्ताओं में रोष है। उनका कहना है कि जब इंटरनेट की सुविधा ही नहीं दी जा रही है तो मात्र बात करने के लिए इतने महंगे रीचार्ज क्यों किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ता निशु सैनी, विजय सिंह, रमण कुमार, दीपक कुमार, नरेश सैनी, पार्थ शर्मा और शुम्मू आदि ने कहा कि हम तो पहले से ही डाटा सहित महंगे रीचार्ज की मार झेल रहे हैं। उस पर कंपनियों ने और बढ़ोतरी कर उपभोक्ताओं से लूट खसोट शुरू कर दी। ऐसे में सरकार डाटा रहित रीचार्ज देने की बात क्यों नहीं कर सकती। अब 28 दिन के लिए 100 एमबी डाटा सहित 35 की जगह 49 रुपये जिसमें टॉक टाइम मात्र 38 रुपये मिलता है, उसको शुरू कर दिया गया। 28 दिन के लिए टॉक टाइम व 2 जीबी डाटा सहित 148 रुपये का रीचार्ज कर दिया जबकि न तो हम 100 एमबी और न ही 2 जीबी डाटा इस्तेमाल कर रहे हैं फिर डाटा सहित इतने महंगे दाम पर मात्र बात करने के लिए हम क्यों डाटा के अतिरिक्त पैसे भरें।
सरकार से हमारी मांग है कि जब तक राज्य में इंटरनेट सेवा बहाल नहीं होती तब तक पुराने दाम पर ही डाटा रहित रीचार्ज सेवा शुरू करने का आदेश जारी करे ताकि आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।
विज्ञापन

इंटरनेट शुरू करने की मांग
अखनूर। मोबाइल इंटरनेट शुरू न होने पर क्षेत्र के विभिन्न संगठनों ने केंद्र सरकार से मांग की है इंटरनेट सेवा शुरू की जाए। सामाजिक कार्यकर्ता सतपाल ने कहा कि इंटरनेट शुरू न होने से बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी छात्रों और व्यापारी वर्ग को उठानी पड़ रही है। ऐसे में सरकार को चाहिए की इंटरनेट सेवा शुरू करे। छात्र रोहित कुमार ने बताया कि इंटरनेट बंद होने पर ज्यादा परेशानी आ रही है। शिक्षा में कोई विषय गूगल पर मिलते हैं। नेट के जरिये फार्म भराने पड़ते हैं। मगर इंटरनेट बंद होने पर बाजार में महंगे दाम में पर करना पड़ता है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि जहां पर शांति है वहां इंटरनेट शुरू किया जाएं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें