फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना-महाराष्ट्र बने बैडमिंटन चैंपियंस

Wed, 26 Nov 2014 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को जम्मू यूनिवर्सिटी ग्राउंड में नेशनल स्कूल गेम्स 2014 पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हो गया। जम्मू-कश्मीर यूथ सर्विसेज एंड स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के तत्वावधान में जम्मू में पांच दिवसीय साठवें नेशनल स्कूल गेम्स में शामिल अंडर 14 गर्ल्स की तीस और ब्वॉयज की तीस टीमों ने बैडमिंटन खेल की प्रतिभा को बखूबी प्रदर्शित किया।
विज्ञापन


गर्ल्स सेक्शन में महाराष्ट्र डब्ल्स और सिंगल्स दोनों में खिलाड़ियों ने खिताबी जीत हासिल कर स्वर्ण पदक प्राप्त किए। दूसरे स्थान पर गुजरात और तीसरे स्थान पर रहे राजस्थान डब्ल्स मुकाबले में पुरस्कृत हुए। सिंगल मुकाबले में महाराष्ट्र प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहा। तीसरे स्थान पर गुजरात की टीम रही। महाराष्ट्र की मालविका को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनी। 

ब्वॉयज सेक्शन में तेलंगाना पहले स्थान पर रहा, जबकि दूसरे स्थान पर कर्नाटक और तीसरे स्थान पर वेस्ट बंगाल के बैडमिंटन खिलाड़ी रहे। सिंगल मुकाबले में तेलंगाना प्रथम, दूसरे स्थान पर असम और कर्नाटक को तीसरा स्थान हासिल हुआ। बॉयज सेक्शन में तेलंगाना के टी पवन कृष्णा को सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी का खिताब मिला।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के चीफ सेक्रेटरी मोहम्मद इकबाल खंाडे उपस्थित रहे, जिनके द्वारा सभी मुकाबले में अव्वल रहे खिलाड़ियों को विभिन्न पदकों सहित प्रमाण पत्रों से नवाजा गया। हिंदुस्तान के नये राज्य तेलंगाना ने चैंपियनशिप में पहला स्थान हासिल किया है। महाराष्ट्र गर्ल्स टीम ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर गोल्ड, सिल्वर और ब्रांस हासिल किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें