फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रिंग रोड से अगवा जाफर का पांचवें दिन बलोल नाले में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
- 24 मार्च को चार युवक मोटरसाइकिल से उतारकर उठा ले गए थे- परिजन का थाने में प्रदर्शन, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
विज्ञापन

- हवालात में बंद तीन आरोपियों पर हमले की कोशिश, पुलिस ने रोका
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। रिंग रोड से बीते मंगलवार 24 मार्च को अगवा किए गए जाफर हुसैन (16) का शव पांचवें दिन शनिवार को बलोल नाले में मिला। इससे परिजन की बेटे के घर लाैटने की उम्मीद टूट गई। मां-बाप का रो-रोकर हाल बेहाल है।
परिजन पांच दिन से मीरां साहिब थाने के बाहर और रिंग रोड पर प्रदर्शन कर पुलिस बेटे को ढूंढ़ने की गुहार लगा रहे थे। शनिवार को शव मिलने के बाद परिजन ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया। मां मीशा बीबी और पिता मोहम्मद फारूक ने आरोप लगाया कि अगर पुलिस ने समय रहते जाफर को अगवा करने वाले युवकों पर कार्रवाई की होती तो आज बेटा उनके साथ होता।
विज्ञापन

जाफर को अगवा करने के आरोप में जिन तीन युवकों को पकड़ा था पुलिस ने उनसे पूछताछ करने में ही पांच दिन निकाल दिए। वे बार-बार बेटे को ढूंढने की गुहार लगाते रहे लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। प्रदर्शन कर रहे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और वे हवालात में बंद तीन युवकों पर हमला करने के लिए थाने में घुसने की कोशिश करने लगे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। बाद में एसडीपीओ आरएस पुरा गुरमीत सिंह ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत की। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने पहले ही इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस टीम की ओर से निक्की तवी व बलोल नाले में सर्च करने के बाद जाफर का शव मिला है।
-
आखिर टूट गई जाफर के

घर लाैटने की उम्मीद...
पिता मोहम्मद फारूक ने बताया कि बीते मंगलवार को जाफर अपने बड़े भाई जाकिर हुसैन के साथ बिश्नाह में कपड़े सिलवाने गया था। वापस लाैटते वक्त दोनों ने बाइक सवार एक युवक से लिफ्ट ली थी। कुछ दूरी पर चार युवकों ने दोनों को बाइक से उतार लिया था। जाकिर किसी तरह भागकर घर पहुंच गया लेकिन जाफर को आरोपी अपने साथ ले गए थे। आरोप लगाया कि पुलिस ने उस दिन एफआईआर तो दर्ज की थी लेकिन इसमें अपहरण के बारे में कोई जिक्र नहीं किया था। बड़े भाई जाकिर हुसैन ने बताया कि घटना वाले दिन रिंग रोड के पास चार युवक खड़े थे, जिन्होंने दोनों को बाइक से उतारा था। वह वहां से भाग निकला लेकिन जाफर को वे लोग पकड़कर ले गए थे।

घाटी में घर लाैटना था, पांच दिन
से काट रहे थे थाने के चक्कर
जाफर के चाचा रहमत ने बताया कि हर वर्ष सर्दी के माैसम में वे लोग कश्मीर घाटी से मैदानी इलाकों में अपनी भेड़-बकरियां लेकर आते हैं। सर्दी खत्म होने पर वापस कश्मीर चले जाते हैं। पुलवामा के गांव त्राल गुलशन में अब घर लाैटना था लेकिन जाफर के अपहरण के बाद पांच दिनों से पुलिस थाने के चक्कर काट रहे थे। आज बेटे का शव मिला जिससे उसके घर लाैटने की उम्मीद खत्म हो गई।
विज्ञापन

-
पोस्टमार्टम के लिए शव उपजिला अस्पताल आरएस पुरा में भेजा गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही जाफर की मौत के कारणों का पता चल पाएगा। मीरां साहिब थाने में पहले ही मामला दर्ज करने के साथ तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
- इरशाद राथर, एसपी हैडक्वार्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें