फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछलियां पकड़ने गया किशोर डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। पिता के साथ मछलियां पकड़ने गया किशोर वीरवार को निक्की तबी में डूब गया। देर शाम तक उसकी तलाश जारी रही, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। गांव कत्याल के साथ सटी निक्की तवी में पिता राकेश कुमार के साथ 15 वर्षीय योगेश कुमार भी मछलियां पकड़ने के लिए गया हुआ था।
विज्ञापन

इस दौरान योगेश नदी के गहरे पानी में उतर गया, जिससे वह लड़खड़ा कर पानी में समा गया। तुरंत उसके पिता और आसपास के लोगों ने निक्की तवी में उसकी तलाशी शुरू की। बाद में आरएस पुरा पुलिस को जानकारी दी गई। एनडीआरएफ की टीम को वहां पर बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद भी देर शाम को समाचार लिखे जाने तक योगेश का कोई पता नहीं चल सका था। शुक्रवार को नदी में फिर तलाशी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें