रियासी। एनएचपीसी के तकनीकी निदेशक वाईके चौबे ने रामबन जिले में स्थापित 1856 मेगावाट की सावलकोट जल विद्युत परियोजना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को उत्साहवर्धन किया और लग्न से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि कुछ औपचारिकताओं को पूर्ण करने की प्रक्रिया जारी है, जिसके बाद केंद्र सरकार को प्रपोजल प्रस्तुत किया जाएगा। यह बहुत ही महत्वपूर्ण परियोजना है। इसलिए सभी कर्मचारी मेहनत और लग्न से कार्य करें। सनद रहे कि तीन जनवरी, 2021 को जम्मू-कश्मीर प्रशासन से इस परियोजना के संदर्भ में एनएचपीसी से एमओयू हुआ था। इस अवसर पर एनएचपीसी के कार्यपालक निदेशक डिजाइन केशव देशमुख, सीवीपीपीएल के एमडी एके चौधरी, क्षेत्रीय कार्यालय के प्रमुख राजन कुमार, महाप्रबंधक डिजाइन संतोष कुमार और सलाल पावर स्टेशन प्रमुख एनराम आदि मौजूद रहे।