फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडबाल और हाकी में मुबारक मंडी को दोहरा खिताब

Sun, 24 Aug 2014 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से करवाए गए अंतर स्कूल हाकी चैंपियनशिप में एचएसएस मुबारक मंडी ने अपने जीत अभियान को जारी रखते हुए प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर लड़कियों के अंडर 19 आयु वर्ग में हाकी का खिताब अपने नाम किया। मुबारक मंडी ने हैंडबाल की ट्राफी पर कब्जा जमाने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन


इसके अलावा बीएसएफ पलोड़ा ने साफ्टबाल में बाजी मारी। विभाग की ओर से विभिन्न स्थलों पर करवाई गई प्रतियोगिताओं में लड़कि यों के मुकाबलों में प्रेजेंटेशन कान्वेंट स्कूल ने एचएसएस गोल गुजराल को 4-2 से पछाड़कर फाइनल में प्रवेश किया।

टीम की ओर से तनशकी, अवनीत और सुनीशा ने शानदार खेल दिखाकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। पहले सेमीफाइनल में एचएसएस मुबारक मंडी की लड़कियों ने अपने जीत अभियान को आगे बढ़ाते हुए एचएसएस कनाल रोड को 5-3 से शिकस्त देकर जीत दर्ज की। टीम की ओर से तानिया और गारगी ने सर्वाधिक स्कोर किए।
विज्ञापन


दूसरे सेमीफाइनल में एसओएस ने प्रेजेंटेशन कान्वेंट को 2-1 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। लेकिन खिताबी मुकाबले में कांटे की टक्कर में एचएसएस मुबारक मंडी ने एसओएस स्कूल को 3-2 से शिकस्त देकर ट्राफी अपने नाम की। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। लेकिन आखिर में मुबारक मंडी के खिलाड़ी बाजी मारने में कामयाब रहे।

इन मुकाबलों में हरविंदर सिंह, जगजीत सिंह, मंदीप सिंह और गुरमीत सिंह ने तकनीकी अधिकारियों की भूमिका निभाई। लड़कियों के हैंडबाल के सेमीफाइनल मुकाबलों में एचएसएस मुबारक मंडी ने एचएसएस बाहू फोर्ट को 9-3 से पराजित कर जीत दर्ज की।

दूसरे सेमीफाइनल में बीएसएफ पलोड़ा ने प्रेजेंटेशन कान्वेंट स्कूल को 4-2 से मात दी। टीम की ओर से रिचा ने सर्वाधिक चार गोल ठोके लेकिन खिताबी मुकाबले में एचएसएस मुबारक मंडी की लड़कियों ने बीएसएफ पलोड़ा को 7-3 से बाहर कर ट्राफी हासिल की।
विज्ञापन


साफ्टबाल में एचएसएस दोमाना ने एचएसएस घो मन्हासा को 9-2 से पछाड़ा। खिताबी मुकाबले में बीएसएफ पलोड़ा ने एचएसएस दोमाना को 7-4 से पराजित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें