फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप में टीम इंडिया बेहतरीन प्रदर्शन करेगी: सहवाग

विज्ञापन
विज्ञापन
ताबड़तोड़ बल्लेबाज और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि देश के छोटे शहरों में भी बेशुमार टैलेंट छिपा है। टीम इंडिया में महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, सौरभ तिवारी जैसे बड़े चेहरे भी ऐसे शहरों से आए हैं।
विज्ञापन


युवा क्रिकेटरों के लिए आईपीएल के माध्यम से आगे आने का बेहतर मौका है। ट्वंटी-20 क्रिकेट से 50 और टेस्ट मुकाबलों पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है, बल्कि क्रिकेट का क्रेज बढ़ा है। विश्व कप में टीम इंडिया बेहतरीन प्रदर्शन करने में कामयाब होगी।

बेहतर प्रदर्शन एक अच्छे क्रिकेटर को

हेरिटेज स्कूल में सहवाग क्रिकेट एकेडमी का श्रीगणेश करने पहुंचे सहवाग ने कहा कि छोटे शहरों से प्रतिभा को बाहर लाने की जरूरत है। इसके लिए प्रशिक्षण सुविधाओं को बढ़ावा मिले।

युवा और जोशीले क्रिकेटरों के लिए मुश्किल कुछ नहीं है लेकिन उन्हें अपने प्रदर्शन को आगे तक ले जाना होगा। प्रतिभा एक हद तक रहती है, मगर बेहतर प्रदर्शन एक अच्छे क्रिकेटर को आखिर तक ले जाता है।

प्रतिभा को बेहतर प्रदर्शन में बदलने के लिए इनमें दूरियों को कम करना होगा। एकेडमियों की भूमिका युवा क्रिकेटरों की प्रतिभा को बाहर लाने के साथ उन्हें बुनियादी शिक्षा देना है।

आईपीएल ने युवा क्रिकेटरों को मौका दिया

सहवाग ने कहा कि ट्वंटी-20 के साथ पचास और टेस्ट मुकाबलों के फार्मेट को आज भी दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमी पसंद कर रहे हैं। आईपीएल ने कई युवा क्रिकेटरों को टीम इंडिया तक पहुंचाने का मौका दिया है।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में युवा क्रिकेटर शुभम खजूरिया सहित कई बेहतर बल्लेबाज और गेंदबाज राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को दिखा चुके हैं।

क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए प्रायोजकों को खुलकर सामने आना चाहिए। इस दौरान क्रिकेटर मिथुन मन्हास भी मौजूद रहे।

आटोग्राफ लेने की होड़ रही

जम्मू में युवा क्रिकेटरों का हौसला बढ़ाने पहुंचे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान वीरेंद्र सहवाग का आटोग्राफ लेने की होड़ लगी रही। इसमें बच्चों के साथ बड़े भी शामिल रहे।

कुछ ने बल्ले, गेंद तो कुछ ने मोबाइल और अन्य दूसरी चीजों पर सहवाग से आटोग्राफ लिया। सहवाग के साथ फोटो खिंचवाने के लिए भी भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

मोबाइल में कैद किए दृश्य

अंतर्राष्ट्रीय मैदान पर गरजने वाले वीरेंद्र सहवाग को बच्चों की गेंदबाजी का सामना करते हुए देखने का अलग ही नजारा था। इस नजारे को बड़ी संख्या में बच्चों और अभिभावकों ने अपने मोबाइल और कैमरों में कैद किया।

सहवाग के प्रति उत्सुकता इतनी थी कि कार्यक्रम के बाद जाते समय बच्चों ने सहवाग की गाड़ी को रोक लिया। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने कड़ी मशक्कत से उनकी गाड़ी को बाहर निकाला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें