श्रीनगर के श्री प्रताप सिंह अजायबघर का संरक्षण करने के लिये तीन सदस्यीय विशेषज्ञ टीम गठित की गई है। यह टीम नई दिल्ली के राष्ट्रीय म्यूजियम से संबंधित है। इस टीम ने बुधवार को श्रीनगर के श्री प्रताप सिंह अजायबघर का दौरा कर इसके संरक्षण को लेकर रूचि दिखाई।
राज्य सरकार ने भी लखनऊ की एनआरएलसी और भारत की पायनीर कंजरवेशन लेबारेटरी की टामों के साथ एसपीएस म्यूजियम के संरक्षण की बात भी की। एसपीएस म्यूजियम के संरक्षण हेतु बनाई गई टीम की अगुवाई आर पी सविता करेंगी। राज्य भी केन्द्र की संरक्षण टीम के साथ मिलकर बाढ़ से अजायबघर की क्षतिग्रस्त चीजों के संरक्षण का काम करेगा। जल्द ही म्यूजियम को आम जनता के लिये फिर से खोल दिया जाएगा।
गौरतलब है कि सितंबर में राज्य में बाई बाढ़ आपदा से एसपीएस म्यूजियम को भी काफी नुकसान हुआ है। अजायबघर का एक पूरा हिस्सा पानी में डूब गया था। पेपर मेशे का बहुत सारा सामान बचाया नहीं जा सका क्योंकि वो पूरी तरह से नष्ट हो चुका था।