फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र से आवंटित ऑक्सीजन के ऑडिट के लिए टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जम्मू-कश्मीर में ऑक्सीजन आपूर्ति में पारदर्शिता और जवाबदेही तय करने के लिए आडिट सब ग्रुप का गठन किया है। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव रंजन प्रकाश ठाकुर की अध्यक्षता में गठित समूह ऑक्सीजन आपूर्ति तंत्र का ऑडिट करेगा। समूह मुख्य रूप से यह देखेगा कि केंद्र से आवंटित ऑक्सीजन आपूर्ति प्रदेश में पहुंची या नहीं। इसी तरह से ऑक्सीजन कहां और कैसे सप्लाई हो रही है, क्या जरूरत के अनुसार ऑक्सीजन दी जा रही है या नहीं और आवंटित ऑक्सीजन का सदुपयोग हो पा रहा है या नहीं जैसे बिंदुओं का ऑडिट किया जाएगा।
विज्ञापन

समूह में हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव मनीष गर्ग, चीफ इंजीनियर एम के पांडे, एम्स जम्मू के निदेशक डॉ. शक्ति गुप्ता, स्किम्स के निदेशक प्रो एजी अहंगर, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरजीत राय को ऑडिट सब ग्रुप में सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा सड़क एवं भवन निर्माण विभाग की तरफ से मैकेनिकल विंग के प्रतिनिधि को इस ग्रुप का सदस्य मनोनीत किया जाएगा। इस संबंध में बुधवार को सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने आदेश जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें