फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापकों ने कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। कश्मीर में गत वीरवार को स्कूल में प्रिंसिपल तथा एक अध्यापक की हत्या किए जाने के विरोध में रियासी में भी रोष जताया गया। शुक्रवार सुबह बार एसोसिएशन के सदस्यों ने रैली निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान बार के प्रधान पवन खजुरिया की अध्यक्षता में एक बैठक कोर्ट में हुई। बैठक में वीरवार तथा उससे पहले आतंकियों की गोली का शिकार हुए सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। बाद में नगर के प्रमुख स्थानों से एक रोष रैली निकाली गई। रैली में कहा गया कि आतंकी मासूम तथा निहत्थे लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। वीरवार को एक स्कूल में घुस कर दो शिक्षकों को मार दिया गया। मारने से पहले उनके पहचान पत्रों की जांच की गई। सिख व कश्मीरी पंडित समुदाय से जुडे़ होने के बाद उनको गोली मार दी गई। इससे साफ पता चलता है कि आतंकवादी फिर से अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को अपना निशाना बना कर दहशत बनाने की कोशिश कर रहे हैं। बार के सदस्यों ने गुस्सा जताते हुए केंद्र सरकार से मांग की कि वह श्रीनगर में रहने वाले सभी हिंदुओं की सुरक्षा के कड़े इंतजाम करे। वहीं देर शाम को कई स्कूलों के अध्यापकों की तरफ से एक कैंडल मार्च निकाला गया। स्थानीय जनाना पार्क से मुख्य बाजार, बस स्टैंड और नई बस्ती से हो कर मार्च गुजरा। इस दौरान शिक्षकों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें