जम्मू। नेशनल स्कॉलर शिप पोर्टल पर छात्रों के आवेदन सत्यापित न करने वाले दस शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। वर्ष 2020-21 के लिए इन आवेदनों के सत्यापन करने के लिए जोनल शिक्षा अधिकारी ने कई बार स्मरण पत्र भेेजे इसके बावजूद किसी ने ध्यान नहीं दिया।
बांदीपोरा के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से दस शिक्षकों को निलंबित कर दिया। साथ ही जोनल अधिकारी को आदेश दिया कि इन सभी शिक्षकों को कार्यालय से संबद्ध कर दिया जाए। जिन शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है उनमें मुश्ताक हुसैन बेग, मजूर लोन,बिलाल अहमद लोन, गुलाम रसूल चोपन, फरूज अहमद खान (सभी गुरेज जोन), रियाज अहमद हुरा, रयाज अहमद वागे (सभी हाजिन), मेहरूनिशा (बांदीपोरा),मंजूर अहमद मीर तथा आशा पवीन(सभी सुंबल) शामिल हैं।