फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के आदेश के बावजूद शिक्षा विभाग में शिक्षक अटैच बने हुए है

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पैंथर्स पार्टी के प्रदेश सचिव गगन प्रताप ने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। प्रदेश सरकार के आदेश के बावजूद स्कूल शिक्षा निदेशालय में अटैच अध्यापकों के मामले पर कोई पहल नहीं हुई। स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू और श्रीनगर के कार्यालय सहित जिला और जोन स्तर के कार्यालयों में हजारों की संख्या में अध्यापक अटैच हैं। एक तरफ प्रदेश के दूरदराज इलाकों में शिक्षकों की कमी है, तो वहीं दूसरी तरफ इन अधिकारियों के कार्यालयों में अध्यापकों को अटैच कर रखा है। उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अवैध रुप से अध्यापकों को अटैच कर रखा है, जिसकी बडे़ स्तर पर जांच होनी चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें