सुंदरबनी। सुंदरबनी में शिक्षक दिवस पर जगह-जगह ऑनलाइन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने जहां शिक्षकों की भूमिका प्रकाश डाला वहीं, उनके योगदान की सराहना भी की। वहीं, उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एस. राधाकृष्णन के बताए मार्ग का अनुसरण करने की अपील की। सीमावर्ती हायर सेकेंडरी स्कूल बाजाबांई में प्रधानाचार्य घन श्याम शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। संवाद