फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस : जोनल शिक्षा अधिकारी ने चार शिक्षकों को सम्मानित किया

विज्ञापन
जीएमएस बरनाई के इंचार्ज हेड कुलदीप सिंह बंद्राल को सम्मानित करते जोनल ​शिक्षा अ​धिकारी एआर लोन।
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर जोनल शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शनिवार को विशेष समारोह करवाया गया। इसमें सरकारी स्कूली शिक्षा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सराहा गया। जोनल शिक्षा अधिकारी ने जीएमएस बरनाई के इंचार्ज हेड कुलदीप सिंह बंद्राल, जीएमएस धौंथली के इंचार्ज हेड समीर सिंह, जीएमएस पटोली मंगोटरियां की पाली मोहन गुप्ता और जीपीएस कृष्णा नगर की अनु चिब को सम्मानित किया। जोनल शिक्षा अधिकारी एआर लोन ने कहा कि समर्पित शिक्षक सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली की रीढ़ होते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षण संस्थान तभी प्रगति करते हैं जब शिक्षक छात्रों के कल्याण, स्कूल के विकास और समुदाय के विश्वास की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं। उन्होंने जोन जम्मू के सभी शिक्षकों से अपील की कि वे इन सम्मानित शिक्षकों से प्रेरणा लें और निरंतर अपने पेशेवर विकास के लिए प्रयासरत रहें।
विज्ञापन

समारोह का समापन सम्मानित शिक्षकों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर किया गया, जिसके बाद शिक्षकों ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ सहायक नितिन रैना व राकेश कुमार, कनिष्ठ सहायक पंकज शर्मा, डीईओ पवन कुमार, जेडआरजी रीता गुप्ता और एमटीएस ज्योति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें