फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने कहा, शिक्षक करता है अश्लील बातें

Sat, 17 Jan 2015 04:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी की दरहाल तहसील के चंबी तराड़ क्षेत्र के सरकारी हाई स्कूल के एक शिक्षक पर उसी स्कूल की छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं ने कहा है कि शिक्षक कक्षा में उनके साथ अश्लील बातें करता है और उन्हें उकसाने का प्रयास करता है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, स्कूल की नौवीं-दसवीं कक्षा की छात्राओं ने कुछ दिन पहले स्कूल से घर आ कर बताया कि एक शिक्षक कक्षा में उनके साथ अश्लील बातें करता है। साथ ही उनकी अपने मोबाइल में फिल्म भी बनाता है। जब यह बात अभिभावकों को पता चली तो वह स्कूल के हेड मास्टर के पास पहुंचे।

हेड मास्टर ने स्कूल में ही अपने स्तर पर आरोपी शिक्षक के साथ बात करने के बाद छात्राओं के अभिभावकों से माफी मांगी और उन्हें भरोसा दिलाया कि वह भविष्य में पूरा खयाल रखेगा कि ऐसा कुछ न हो। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को अभिभावक इस बात की शिकायत करने दरहाल के जेडईओ कार्यालय पहुंचे, लेकिन जेडईओ से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें