किश्तवाड़। जिला चुनाव अधिकारी ने बुधवार को चुनाव ड्यूटी पर नहीं पहुंचने और इस संबंध में कोई कारण नहीं बताने पर एक शिक्षक को निलंबित कर दिया। जिला चुनाव अधिकारी के अनुसार, मिडिल स्कूल देलर उपमंडल छात्रू के शिक्षक इरशाद अहमद को ड्यूटी पर नहीं पहुंचने के कारण निलंबित कर दिया गया है। इरशाद अहमद को चुनाव के लिए प्रिजाइडिंग ऑफिसर बनाया गया था। एक आदेश के तहत शिक्षक को बुधवार को सुबह छह बजे जिला मुख्यालय में पहुंचना था, जहां से एक पार्टी के साथ चुनाव ड्यूटी पर जाना था, लेकिन उन्होंने आदेश का उल्लंघन किया है। साथ ही ड्यूटी में कोताही के साथ-साथ अपना मोबाइल फोन में बंद रखा। उन्हें हायर सेकेंडरी स्कूल के साथ अटैच कर दिया गया है। संवाद