फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: झेलम नदी में लापता तीन लोगों की तलाश में मार्कोस कमांडो भी उतारे

विज्ञापन
विज्ञापन
-एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जल पुलिस भी अभियान में शामिल
विज्ञापन

- खोज का दायरा बढ़ाकर चार किमी किया, तटवर्ती थानों को अलर्ट

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। झेलम नदी में नाव पलटने के बाद लापता हुए तीन लोगों की तलाश बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। हालांकि देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिली थी। लापता लोगों की तलाश में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमों के अलावा नौ सेना के मार्कोस कमांडो भी लगाए गए हैं। तलाशी का दायरा बढ़ाकर चार किलोमीटर कर दिया गया है।
पुलिस महानिरीक्षक कश्मीर वीके बिर्दी ने कहा, झेलम नदी में लापता तीन लोगों की तलाश में अभियान जारी है। झेलम नदी के किनारे सभी पुलिस स्टेशनों को सतर्क कर दिया है। विशेष गोताखोर उन स्थानों पर तलाश कर रहे हैं, जहां लोगों के लापता होने की अधिक संभावना है।
विज्ञापन

एसडीआरएफ के उपाधीक्षक मुजफ्फर अहमद ने कहा, सुबह 6 बजे से दोबारा संयुक्त तलाशी अभियान फिर से शुरू किया गया। मंडलायुक्त, आईजीपी, श्रीनगर उपायुक्त और एसएसपी सहित वरिष्ठ पुलिस और नागरिक प्रशासन के अधिकारी स्थिति और बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

-
नाव में 19 लोग थे सवार
मालूम हो कि मंगलवार को चार नाबालिग छात्रों सहित 19 लोगों को ले जा रही एक नाव गंडबल में पलट गई थी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग अभी भी लापता हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें