शिक्षिका रजनी बाला (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईयू) ने सोमवार को शिक्षिका रजनी बाला की हत्या से जुड़े मामले में बुमरथ में दो आरोपियों के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान टीम ने बैंक खातों, डिजिटल उपकरणों सहित महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्र की। फिलहाल दोनों आरोपी कोटभलवाल जेल में हैं।
सूत्रों ने बताया कि एसआईयू ने जिले के गोपालपुरा इलाके में शिक्षिका रजनी बाला की हत्या के मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर यह कार्रवाई की। जांच टीम जेल में बंद आरोपियों की आतंकी अपराधों में उनकी संलिप्तता के अधिक सबूत एकत्र करने के लिए गई थी। इस तरह की कार्रवाई विभिन्न भूमिगत कार्यकर्ताओं और आतंकवाद के समर्थकों की पहचान करके जिले में आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र को खत्म करने के उद्देश्य से खोज की जाती है।
मालूम हो कि शिक्षिका रजनीबाला की आतंकियों ने इस वर्ष 31 मई को गोली मार कर हत्या कर दी थी। शिक्षिका रजनी सांबा जिले के नानके चक की रहने वाली थीं और पिछले करीब पंद्रह सालों से कश्मीर संभाग में कार्यरत थीं। उनके पति राजकु मार भी शिक्षक हैं और कश्मीर संभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।