फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajni Bala: शिक्षिका रजनी बाला हत्याकांड के आरोपियों के आवास पर छापा

Tue, 04 Oct 2022 09:55 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

शिक्षिका रजनीबाला की आतंकियों ने इस वर्ष 31 मई को गोली मार कर हत्या कर दी थी। शिक्षिका रजनी सांबा जिले के नानके चक की रहने वाली थीं और पिछले करीब पंद्रह सालों से कश्मीर संभाग में कार्यरत थीं।
विज्ञापन
शिक्षिका रजनी बाला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईयू) ने सोमवार को शिक्षिका रजनी बाला की हत्या से जुड़े मामले में बुमरथ में दो आरोपियों के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान टीम ने बैंक खातों, डिजिटल उपकरणों सहित महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्र की। फिलहाल दोनों आरोपी कोटभलवाल जेल में हैं।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि एसआईयू ने जिले के गोपालपुरा इलाके में शिक्षिका रजनी बाला की हत्या के मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर यह कार्रवाई की। जांच टीम जेल में बंद आरोपियों की आतंकी अपराधों में उनकी संलिप्तता के अधिक सबूत एकत्र करने के लिए गई थी। इस तरह की कार्रवाई विभिन्न भूमिगत कार्यकर्ताओं और आतंकवाद के समर्थकों की पहचान करके जिले में आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र को खत्म करने के उद्देश्य से खोज की जाती है।

मालूम हो कि शिक्षिका रजनीबाला की आतंकियों ने इस वर्ष 31 मई को गोली मार कर हत्या कर दी थी। शिक्षिका रजनी सांबा जिले के नानके चक की रहने वाली थीं और पिछले करीब पंद्रह सालों से कश्मीर संभाग में कार्यरत थीं। उनके पति राजकु मार भी शिक्षक हैं और कश्मीर संभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें