फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशन पर बैठे शिक्षक की हालत बिगड़ी

Sun, 15 Mar 2015 07:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर अस्थायी शिक्षकों की भूख हड़ताल लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। शिक्षकों ने प्रेस क्लब के बाहर जमकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। शाम करीब चार बजे अचानक ही एक शिक्षक की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


शिक्षक को तुरंत उपचार के लिए जीएमसी पहुंचाया गया, वहीं बाकी के शिक्षक प्रेस क्लब के बाहर डटे हुए हैं। शिक्षकों का कहना है कि जब तक शिक्षा मंत्री मौके पर पहुंच कर आश्वासन नहीं देते हैं, भूख हड़ताल इसी तरह से जारी रहेगी। शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर बैठक कर अस्थायी शिक्षकों ने भूख हड़ताल आरंभ की थी।

पुलिस के लाठीचार्ज के बाद सभी अस्थायी शिक्षक प्रेस क्लब के बाहर बैठ गए थे। रविवार को भूख हड़ताल का तीसरा दिन था। दिन भर शिक्षक अपनी मांगों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते रहे। शाम करीब चार बजे भूपेंद्र चौधरी की अचानक हालत बिगड़ गई और उसे जीएमसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन


शिक्षकों ने कहा कि उनकी यही शर्त है कि शिक्षा मंत्री खुद मौके पर पहुंच कर उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दें। जब तक शिक्षा मंत्री नहीं पहुंचेेंगे, भूख हड़ताल इसी तरह से जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें