जम्मू और कश्मीर उद्यमिता विकास संस्थान (जेके ईडीआई) ने शुक्रवार को अपने सेम्पोरा परिसर में शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी (स्कॉस्ट-के) के छात्रों के लिए एक दिवसीय उद्यमिता ओरिएंटेशन प्रोग्राम (ईओपी) आयोजित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में उद्यमशीलता की भावना विकसित करने के साथ-साथ महत्वाकांक्षी उद्यमियों के लिए उपलब्ध अवसरों और संस्थागत समर्थन तंत्रों के बारे में जागरूकता पैदा करना था। इस मौके पर छात्रों को वित्तीय व बाजार संपर्क के तरीके बताए गए।