तवी की विनाशलीला से बिक्रम चौक के निकट तवी के तट पर तैयार हो रहा आकर्षक चिल्ड्रेन पार्क तबाह हो गया। पर्यटन विभाग की ओर से इस आकर्षक चिल्ड्रेन पार्क को चार सौ मीटर में तैयार किया गया था और इसका निर्माण अंतिम चरण में था।
इसमें लगाए जा रहे झूले दिल्ली से मंगवाए थे, जबकि कार्टून ट्रेन की पटरी भी इस पार्क के अंदर बिछ चुकी थी। वहीं, इस बाल ट्रेन के लिए मल्टीपर्पस स्टेशन बड़े ही सुंदर ढंग से बनवाया गया था।
इस पार्क के अंदर पर्यटकों को बैठने के लिए बहुत ही क्लासिकल ढंग से स्थान छतरीनुमा तैयार करवाया गया है।इस चिल्ड्रेन पार्क की लागत छह करोड़ बताई जा रही है, जबकि इसका उद्घाटन इसी माह करवाया जाना था।