फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रियों का विशेष मनोरंजन : अब तवी नदी में पांच साल तक के बच्चों को मुफ्त बोटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस बार जम्मू में स्वागत का अंदाज बेहद खास और रोमांचक होने जा रहा है। जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने मनोरंजन के लिए प्लान तैयार किया है। देश-विदेश से आने वाले शिवभक्त और स्थानीय लोग बहुप्रतीक्षित तवी रिवर फ्रंट में बोटिंग का आनंद ले सकेंगे। बोटिंग सुविधा पांच साल तक के बच्चों के लिए मुफ्त होगी। बाकी श्रद्धालुओं और आम नागरिक 100 रुपये में 15 मिनट तक बोटिंग करेंगे।
विज्ञापन

तवी रिवर फ्रंट को सजाया-संवारा जा रहा है। यात्रियों के आकर्षण को दोगुना करने के लिए 12 आधुनिक बोट उतारी जाएंगी। अधिकारियों के मुताबिक टेंडर जारी कर दिया है। जल्द ही एजेंसी का चयन कर ट्रायल शुरू कर दिए जाएंगे। बोटिंग सेवा 29 जून से 15 अगस्त तक जारी रहेगी। श्रद्धालु शाम 7 बजे तक सुविधा अनुसार तवी की लहरों का नजारा ले सकेंगे।
-
सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम
स्मार्ट सिटी लिमिटेड के निदेशक सुनील ठुस्सू ने कहा कि बोटिंग के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। लाइफ जैकेट से लेकर लाइफ गार्ड्स की तैनाती अनिवार्य होगी। प्रशासन को उम्मीद है कि तवी रिवर फ्रंट पर शुरू हो रही बोटिंग न सिर्फ अमरनाथ यात्रियों बल्कि स्थानीय जम्मू वासियों के लिए भी आकर्षण बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें