फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नवंबर है तवी रिवर फ्रंट परियोजना की डेडलाइन, 17 महीनों में 60 फीसदी काम, एक महीने में 40 फीसदी और करने का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अति महत्वपूर्ण परियोजना तवी रिवर फ्रंट इस साल पूरी होती नजर नहीं आ रही। स्मार्ट सिटी के सीईओ को दावा है कि 60 फीसदी कार्य हो चुका है। यह वो कार्य है, जो सबसे अधिक मुश्किल था। अब बाकी कार्य एक महीने में पूरा कर लेंगे। दूसरी ओर, हकीकत यह है कि 40 से 50 फीसदी काम हुआ है।
अब सवाल उठता है कि यदि 17 महीनों में 60 फीसदी कार्य हुआ है तो अगले 36 दिन में बाकी का 40 फीसदी काम कैसे पूरा होगा। ऐसे में इस साल परियोजना को जनसमर्पित करने के आसार नजर नहीं आ रहे। पिछले वर्ष अप्रैल में कार्य शुरू हुआ था। स्मार्ट सिटी के सीईओ राहुल यादव के अनुसार ग्राउंड वर्क काफी मुश्किल था, जिसे लगभग पूरा कर लिया है। निकासी लेन भी बन चुकी है। नवंबर अंत तक बाकी का 40 फीसदी काम पूरा करने का लक्ष्य है। जो काम बचा है वो आसान है, जिसमें कम वक्त लगेगा। मंदिर-मस्जिद प्वाइंट की तरफ बाढ़ की वजह से कार्य प्रभावित हुआ है, लेकिन इसे भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजनाओं में हमेशा देरी

टूरिज्म फेडरेशन जम्मू के उप प्रधान अभय के अनुसार तवी रिवर फ्रंट का कार्य अभी तक नींव में ही फंसा है तो अगले दो महीनों में कहां से पूरा हो जाएगा। जम्मू में पर्यटन के नाम पर पहले ही गिने चुने स्थल हैं। इस परियोजना से पर्यटन उद्योग को उम्मीद थी, लेकिन देरी हो रही है। मानतलाई में योग केंद्र भी शुरू नहीं हो सका। होटल एवं लगेज एसोसिएशन के प्रधान पवन गुप्ता ने बताया कि शहर से जुड़ी तमाम परियोजनाओं को हमेशा से गति नहीं दी गई। मुबारक मंडी वर्षों से लंबित है। गंडोला परियोजना लंबे समय बाद पूरी हुई। ऐसी कई परियोजनाएं हैं, जिन्हें वक्त पर पूरा नहीं किया गया। तवी रिवर फ्रंट शहर के लिए अहम है। एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर के प्रधान अमरीक सिंह ने कहा कि पहले तो काम बंद था, लेकिन अब शुरू हुआ। उम्मीद है कि यह जल्द पूरा हो जाए। हालांकि नवंबर में डेडलाइन है तो अगले वर्ष ही प्रोजेक्ट पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें