फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कॉलेजों में रेशनलाइजेशन के बाद आवंटित विषयों से विद्यार्थी नाखुश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में रेशनलाइजेशन के बाद विषय आवंटित किए गए हैं। कॉलेजों के मूल ढांचे को ध्यान में रखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने विषय पढ़ने की मंजूरी दी है। उसी के हिसाब से मेजर और माइनर के लिए स्टाफ भी नियुक्त किया गया है, लेकिन मेजर के तौैर पर छात्रों को तीसरे सेमेस्टर में मुख्य विषय नहीं मिल पा रहा। राजकीय डिग्री कॉलेज रामबन में मेजर के तौर पर जियोग्राफी विषय आवंटित नहीं किया गया है। इसके विरोध में छात्र भूख हड़ताल पर चले गए हैं। उनका कहना है कि नई शिक्षा नीति के तहत प्रावधान है कि पहले और दूसरे सेमेस्टर में जो विषय मुश्किल लगता है, छात्र उसे तीसरे सेमेस्टर में बदलकर अन्य विषय का चयन कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
जियोग्राफी विषय को छात्र तीसरे सेमेस्टर में मेजर के तौैर पर पढ़ना चाहते हैं। छात्र तरुण ने कहा कि बीते चार दिन से वे भूख हड़ताल पर बैठे हैं, लेकिन बात नहीं सुनी जा रही। विद्यार्थी प्रणव शर्मा, रुकसाना बानो, शहिस्ता बानो और पल्लवी मन्हास ने कहा कि अन्य कॉलेज प्रबंधनों ने प्रशासन से बातचीत कर समस्या का समाधान किया है, लेकिन रामबन में ऐसा नहीं हो रहा।
विज्ञापन


छात्र भूख हड़ताल पर हैं। उच्च शिक्षा विभाग तक बात पहुंचाई है। विभाग तय करेगा कि जियोग्राफी विषय मेजर के तौर पर आवंटित करना है या नहीं। हालांकि मेजर के तौर पर विषय की पढ़ाई हो रही है। रेशनलाइजेशन के बाद विषय आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन


डॉ. अर्चना कौल, प्राचार्य, रामबन कॉलेज

उच्च शिक्षा विभाग ही कॉलेजों की व्यवस्था देखता है। विभाग तय करता है कि कौन से कॉलेज में क्या विषय देना है। विश्वविद्यालय सिर्फ परीक्षाएं आयोजित करवाता है।

- प्रो. राजीव रत्न, निदेशक, कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें