फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेश प्रस्तावों को पूरा करने को टास्क फोर्स गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सरकार ने विभिन्न विभागों से प्राप्त निवेश प्रस्तावों को अंजाम तक पहुंचाने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया है। उद्योग व वाणिज्य विभाग की ओर से गठित टास्क फोर्स निवेशकों का मार्गदर्शन करने के साथ उनके दस्तावेजों और अन्य औपचारिकताओं पर काम करेगी। इसके अलावा अन्य मुद्दों के साथ बी2जी बैठकों पर काम किया जाएगा। यह आदेश सामान्य प्रशासनिक विभाग की ओर से जारी किया गया है।
विज्ञापन

टास्क फोर्स में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रशासनिक सचिव को चेयरमैन बनाया गया है। इसके अलावा संबंधित विभाग के प्रशासनिक सचिव या अतिरिक्त सचिव रैंक के प्रतिनिधि को सदस्य, प्रबंधक निदेशक जेएंडके ट्रेड प्रमोशन आर्गेनाइजेशन को सदस्य सचिव, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के जम्मू-कश्मीर निदेशक को सदस्य, प्रबंधक निदेशक जेएंडके सिकॉप को सदस्य, प्रबंधक निदेशक सिडको को सदस्य, राजस्व विभाग से अतिरिक्त सचिव रैंक के प्रतिनिधि को सदस्य और हाउसिंग व अर्बन डेवलपमेंट विभाग से अतिरिक्त सचिव रैंक के प्रतिनिधि को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें