जम्मू। विद्युत लाइनों के मरम्मत कार्य के कारण बुधवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। खौड़, पहाड़ीवाला, जोगवां और आसपास के इलाकों में 10 सितंबर को सुबह सात से 12 बजे तक बाधित रहेगी। सुहागपुर, अरनिया, चक शेरा, तरेवा, कोटली, जब्बोवाल में सुबह आठ से दोपहर दो बजे, जगती, माइग्रेंट काॅलोनी, चिब्बा, बमियाल, थंडापानी, नगरोटा, आईआईटी, आईआईएम और आसपास इलाकों में सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक बिजली बंद रहेगी। पट्टी, विजयपुर और आसपास इलाकों में 12 सितंबर को सुबह 6:30 से 11:30 बजे तक, चक्क देसा सिंह, मंके तालाब, शिव नगर, दुर्गा नगर, महिला डिग्री काॅलेज, वार्ड दो, जिला जेल, सुपर बाजार और आसपास इलाकों में 10 और 12 सितंबर को सुबह छह से 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। ब्यूरो