फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने आखिरी फेसबुक पोस्ट में जीवन संघर्ष की बड़ी सीख दे गए डीएसपी अमन, दो आतंकियों को मार हुए शहीद

Sun, 24 Feb 2019 06:22 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
DSP Aman Thakur - फोटो : फाइल
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में हुई मुठभेड़ के दौरान दो आतंकी मारे गए हैं। इस ऑपरेशन में जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी ऑपरेशन कुलगाम शहीद हुए हैं जबकि सेना का भी एक जवान शहीद हुआ है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में अबतक चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने सुरक्षाबलों पर जमकर पथराव किया। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। स्थिति न बिगड़े इसलिए मोबाइल इंटरनेट को ठप कर दिया गया है। 
विज्ञापन

  
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार को तुरीगाम इलाके में जैश के आतंकियों के होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। आतंकियों ने पकड़े जाने के डर से सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकियों को मौके पर ही ढेर कर दिया गया।

इस ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे डोडा निवासी व डीएसपी ऑपरेशन (कुलगाम) अमन ठाकुर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें स्थानीय के बाद सैन्य अस्पताल ले जाया गया पर  उन्हें बचाया नहीं जा सका। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है। 

2011 बैच के अधिकारी थे ठाकुर  

शहीद अमन ठाकुर 2011 बैच के अधिकारी थे। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि हमने एक बहादुर अधिकारी को खो दिया है। वह एक फाइटर थे और उन्होंने ऑपरेशन का नेतृत्व खुद किया। ठाकुर डेढ़ साल पहले दक्षिण कश्मीर के आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र कुलगाम में डीएसपी ऑपरेशन के रूप में तैनात थे। इससे पहले उन्होंने कई अभियानों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया था। पिछले महीने ही उन्हें अनुकरणीय सेवा के लिए सम्मानित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें