सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल नौशेरा में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता करवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
नौशेरा। सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल नाैशेरा में मंगलवार को प्रतिभा खोज प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें बच्चों ने नृत्य, भाषण और गायन में प्रतिभा दिखाई।
प्रतियोगिता में न्यू नेशनल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल और सरकारी गर्ल्स हाई सेकेंडरी स्कूल नाैशेरा के 50 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। विजेताओं को एडीसी डाॅ. प्रीतम लाल थापा और प्रिंसिपल जोगिंदर पॉल ने पुरस्कार व प्रशंसापत्र देकर सम्मानित किया। लेक्चरर विशाल शर्मा, बाबू राम शर्मा और दीपक शर्मा ने भी विचार रखे। उन्होंने शिक्षा, खासकर बेटियों की शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। विद्यार्थियों को समाज में घटते लिंगानुपात के बारे में जागरूक किया। उन्हें जिम्मेदार नागरिक और अच्छे सामाजिक बदलाव का दूत बनने के लिए प्रोत्साहित किया।