फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबल टेनिस चैंपियनशिप: शीर्ष वरीयता प्राप्त मनिका बत्रा, श्रीजा अकुला जीत के साथ अगले दौर में

Sun, 26 Mar 2023 05:26 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू विश्वविद्यालय के जिम्नेजियम हॉल में हुए मुकाबले में रीथ रिश्या, दीया चितले, सुतीर्थ मुखर्जी, अनुषा कुटुम्बले, स्वास्तिका घोष और प्राप्ति सेन सहित अन्य वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों ने आसान जीत दर्ज की। 
विज्ञापन
manika batra - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शीर्ष वरीयता प्राप्त मनिका बत्रा और दूसरी वरीयता प्राप्त एवं गत चैंपियन श्रीजा अकुला ने 84वीं यूटीटी इंटर-स्टेट सीनियर नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप के 32वें राउंड में प्रवेश किया है। जम्मू विश्वविद्यालय के जिम्नेजियम हॉल में हुए मुकाबले में रीथ रिश्या, दीया चितले, सुतीर्थ मुखर्जी, अनुषा कुटुम्बले, स्वास्तिका घोष और प्राप्ति सेन सहित अन्य वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों ने आसान जीत दर्ज की। 

विज्ञापन


पूर्व नेशनल चैंपियन अर्चना कामत ने पश्चिम बंगाल की दीपानवीता बासु को 12-10, 11-5 और 11-2 से हराया। हरियाणा कि सुहाना सैनी और असम की तृषा गगोई के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें सुहाना ने 4-2 से जीत दर्ज की।

राउंड 64 के मुकाबलों में पीसपीबी की मनिका बत्रा ने पश्चिम बंगाल की सतपोर्नी डी को 11-2,11-7, 11-9 और 11-16 से हराया। वहीं, श्रीजा अकुला (आरबीआई) ने समृद्धि कुलकर्णी (महाराष्ट्र) को 11-04, 11-05, 11-04 और 11-06 से हराया। अन्य मुकाबलों में कोकिला वेदाचलम (टीटीएफआई) नेे अवनी त्रिपाठी (उत्तर प्रदेश) को 4-2 से, सुतीर्था मुखर्जी (पश्चिम बंगाल) ने कौशिकी दासगुप्ता (टीटीएफआई) को 4-0 से, अंकिता दास (पश्चिम बंगाल) ने पेल्फ (छत्तीसगढ़) को 4-3 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें