फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौंवी व दसवीं के सिलेबस में जोड़े गए नए चैप्टर

Tue, 28 Apr 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन की तरफ से 2015-16 शिक्षा सत्र के लिए नौंवी व दसवीं कक्षा के सिलेबस में थोड़ा बदलाव किया गया है। इस सत्र में विद्यार्थियों को लाइफ साइंस व सोशल साइंस में कुछ नए अध्याय जोड़े हैं। इस सत्र में विद्यार्थियों को इनके बारे में में पढ़ना पड़ेगा।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले जम्मू कश्मीर बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन ने 11वीं व 12वीं कक्षा के कुछ विषयों में बदलाव किया था। तो अब बोर्ड की तरफ से नौंवी व दसवीं कक्षा में बदलाव किया गया है। नौंवी कक्षा में इस बार विद्यार्थियों के  लिए लाइफ साइंस टर्म सेकेंड में प्रीवेंशन आफ ड्रग एब्यूज एंड सेक्सच्युली ट्रांसमिटिट डिजिज के अध्याय रखे गए हैं।

जबकि दसवीं कक्षा में सोशल साइंस के विषय में पोलिटिक्ल साइंस, डेमोक्रेटिक साइंस, इकभनोमिक्स एंड डिजास्टर मैनेजमेंट का अध्याय रखा गया है। बोर्ड की तरफ से बदले गए सिलेबस को 2015-16 शिक्षा सत्र से शुरू करना है और विद्यार्थियों को इसके बारे में पढ़ाना है। बोर्ड की तरफ से इसके बारे में शिक्षा विभाग को भी दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें