फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्विमिंग पूल में कर्मियों पर हमला कर हवाई फायरिंग, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरमंडल। युवक ने रंजिशन साथियों के साथ मिलकर स्विमिंग पूल में जमकर बवाल काटा। गार्ड और अन्य लोगों के साथ मारपीट करने के बाद हवाई फायर किए। हमले में तीन लोग घायल हो गए। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दरअसल, 10 दिन पहले युवक की स्विमिंग पूल में किसी बात को लेकर कर्मियों से विवाद हो गया था। इसी रंजिश में वह सोमवार को साथियों के साथ पहुंचा, जहां बहसबाजी शुरू कर दी। इसके बाद मारपीट की। लोगों ने विरोध जताया तो उन पर भी लाठियों के साथ हमला कर दिया। जाते वक्त आरोपियों ने हवाई फायरिंग की। डीएसपी राहुल नागरा और एसएचओ सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें