फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विद्यार्थियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आरएस पुरा में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग जम्मू ने शुक्रवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कस्बे के बाना सिंह मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें परमवीर चक्र विजेता सरदार बाना सिंह मुख्य अतिथि रहे। इसके अलावा निदेशक ग्रामीण स्वच्छता जम्मू-कश्मीर चरणदीप सिंह, बीडीसी आरएस पुरा तरसेम कुमार शर्मा, एसडीएम आरएस पुरा सीमा परिहार, एसीडी ग्रामीण विकास विभाग जम्मू प्रीति शर्मा भी उपस्थित रहे।
निदेशक ने विद्यार्थियों को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शपथ दिलाई। विद्यार्थियों से अपील की कि स्वच्छता ही सेवा के अभियान को घर-घर पहुंचने में सहयोग दें। इस दौरान एक साइकिल रैली निकली, जिसे मुख्यातिथि ने झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यार्थियों की एक चित्रकला प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने स्वच्छता ही सेवा विषय पर चित्र बनाए। निदेशक ने कहा कि 2 अक्तूबर तक इन कार्यक्रमों को जारी रखा जाएगा। विभाग ने परमवीर चक्र विजेता बाना सिंह को अभियान के तहत ब्रांड एंबेसडर चुना है, ताकि उनके माध्यम से इस संदेश को क्षेत्र के आम जन तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाना सिंह ने कहा कि देश को साफ-सुथरा रखने में हर एक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभाने की जरूरत है। अगर हमारी एक गली साफ होगी तो पूरा गांव साफ होगा। गांव साफ होगा तो पूरी पंचायत साफ होगी। और अगर पंचायत साफ होगी तो पूरा क्षेत्र गंदगी मुक्त होगा। मौके पर सरपंच गुरदीप सिंह सैनी, सरपंच सुरजीत चौधरी, ब्लॉक अधिकारी आरएस पुरा राजेश पादा, ब्लॉक अधिकारी सुचेतगढ़ रजनी बाला, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें