-दनाई गांव के खेतों में गिरा मिला बैलून, पुलिस ने कब्जे में लिया
सांबा। जिले के सुंब के पहाड़ी क्षेत्र स्थित दनाई गांव में रविवार को एक संदिग्ध गुब्बारा मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। ग्रामीणों ने खेतों में गुब्बारा गिरा देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, गुब्बारे पर पीआईए लिखा हुआ है। इसके अलावा उस पर उर्दू में भी कुछ लिखा है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि गुब्बारा सीमा पार से उड़कर भारतीय क्षेत्र में पहुंचा हो। हालांकि, इसके वास्तविक स्रोत और इसके पीछे के उद्देश्य का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। गुब्बारा मिलने के बाद पुलिस ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है। सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं। यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गुब्बारा महज हवा के साथ भारतीय क्षेत्र में पहुंचा या इसके पीछे कोई अन्य उद्देश्य था। पुलिस के मुताबिक, सुंब के इस पहाड़ी क्षेत्र में पहले भी इस तरह के गुब्बारे मिलने के मामले सामने आते रहे हैं। संवाद