भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बोबिया बार्डर आउट पोस्ट से सटे इलाके में संदिग्ध हलचल पर बीएसएफ ने रोशनी का गोला दागा।
सूत्रों के अनुसार मंगलवार रात 12.30 बजे बीएसएफ के अलर्ट जवानाें ने सीमा के नजदीक हलचल देखी। इसके बाद रोशनी का गोला दाग कर क्षेत्र पर नजर रखी गई।
हालांकि, इस दौरान किसी संदिग्ध का कोई सुराग नहीं मिल पाया। खूफिया सूत्रों के अनुसार पहाड़पुर इलाके के ठीक सामने पाकिस्तानी सीमा में तीन से चार आतंकियों का एक दल पूरी तैयारी के साथ घुसपैठ करने की फिराक में है। इसके बाकायदा पहले से इनपुट जारी हो चुके हैं। ऐसे में किसी भी संदिग्ध हलचल पर बीएसएफ त्वरित कार्रवाई कर रही है।