फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में लसजन-बाईपास पर मिला एक बैग

Thu, 24 Jun 2021 10:24 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में लसजन-बाईपास पर एक संदिग्ध बैग मिला है।
विज्ञापन
तलाशी अभियान चलाते सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर में लसजन-बाईपास पर गुरुवार को एक संदिग्ध बैग मिला। जिसकी जांच के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। जांच के दौरान बैग में कपड़े बरामद हुए हैं। बता दें कि दिल्ली में सर्वदलीय बैठक के मद्देनजर खासकर घाटी में आतंकी घटनाओं के इनपुट के बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया है। सूत्रों के अनुसार अगले 48 घंटे में कश्मीर में सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड व आईईडी हमले और हथियार लूट की घटनाओं को आतंकी तंजीमों की ओर से अंजाम दिए जाने के इनपुट हैं। इसके बाद पूरी घाटी में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया है। साथ ही सुरक्षा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि सभी नेशनल हाईवे समेत तमाम सड़कों पर नाके बढ़ा दिए गए हैं। जगह-जगह वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही सुरक्षा बलों के काफिले गुजरने वाले रास्तों तथा हाईवे से जुड़ने वाले रास्तों पर भी सतर्कता बढ़ाई गई है। रोड ओपनिंग पार्टियों को और गहनता के साथ छानबीन करने को कहा गया है। ड्यूटी के दौरान जवानों को पूरी तरह मुस्तैद रहने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें- आतंकी हमले की आशंका: सर्वदलीय बैठक के मद्देनजर घाटी में 48 घंटे में टेरर अटैक के मिले इनपुट, सुरक्षा कड़ी    

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के शिरमल इलाके में बुधवार की शाम सुरक्षाबलों ने एक हिजबुल आतंकी को मुठभेड़ में मार गिराया। मारे गए आतंकी की  शिनाख्त अनंतनाग के सज्जाद अहमद भट के रूप में हुई। उसके पास से एक पिस्तौल, मैगजीन और ग्रेनेड बरामद किया गया है। 

सुरक्षाबलों को जानकारी मिली थी कि इलाके में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। इसके बाद 24 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ की 178वीं बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षाबल जैसे ही उस स्थान पर पहुंचे जहां आतंकी छिपे हुए थे उन्होंने सेना पर फायरिंग कर दी।

सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण के लिए कहा परंतु वह गोलियां चलाने लगे। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया। गोलियां चलने से आसपास खौफ का माहौल है। पुलिस के अनुसार, मारा गया आतंकी सज्जाद अक्तूबर 2020 से सक्रिय था, सुरक्षाबलों पर हमले समेत कई घटनाओं में शामिल था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें