फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: ज्यौड़ियां के खौड़ में दो संदिग्धों ने रात में एक घर का गेट खटखटाया... मांगा पानी, फिर गाड़ी में भागे

Sun, 05 Oct 2025 12:05 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के खौड़ गांव में दो संदिग्धों की गतिविधियों से हड़कंप मच गया, वहीं पुंछ में एलओसी के पास सेना ने दो एके राइफल और मैगजीन बरामद की हैं। सांबा के नंगा और पलोटा गांवों में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन घुसपैठ की कोशिश को बीएसएफ ने फायरिंग कर नाकाम कर दिया।
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्यौड़ियां की खौड़ पंचायत मट्टू के गांव गरजाल में शुक्रवार रात दो संदिग्ध देखे गए। सूचना पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। वहीं पुंछ में एलओसी के पास सेना ने दो एके राइफल और मैगजीन बरामद की हैं। इसके बाद सेना और पुलिस अलर्ट पर है।

विज्ञापन


खौड़ पुलिस के अनुसार स्थानीय निवासी तरसेम सिंह ने बताया कि बीती रात करीब साढ़े 11 बजे किसी ने उनके घर का गेट खटखटाया। गेट खोला तो बाहर खड़े दो लोगों ने उनसे पीने के लिए पानी मांगा। हमने उन्हें पानी दिया। इसके बाद वे चले गए।

उनके कपड़ों व वेशभूषा को देखकर वह डर गया। तरसेम सिंह ने बताया कि हमने उन पर ध्यान रखा। ऐसा लगा कि वे गाड़ी में दानपुर की तरफ गए। गाड़ी की लाइट बंद थी। बीच में लाइट एक-दो बार जलाई भी गई। वहीं, पुलिस का कहना है कि रात में ही गरजाल में पहुंचकर घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन संदिग्धों का अभी कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन


पुंछ में सीमा पर सेना ने चलाया तलाशी अभियान
पुंछ में शनिवार को नियंत्रण रेखा पर स्थित शाहपुर कीरनी गांव में सेना के जवानों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जवानों ने आतंकियों के मददगारों की ओर से छिपाकर रखे गए हथियार बरामद किए। सेना की ओर से देर शाम तक इस बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। पिछले महीने भी जिले में नियंत्रण रेखा के पास सेना ने दो एके राइफल, ग्रेनेड और अन्य सामान बरामद किया था। नियंत्रण रेखा के पास हथियार मिलने के बाद से सेना और सतर्क हो गई है।

विज्ञापन

सांबा के गांव नंगा व पलोटा में देखा गया ड्रोन, बीएसएफ ने फायरिंग कर सीमा पार खदेड़ा
सांबा जिले में रामगढ़ के नंगा गांव में शुक्रवार रात सीमा पार से ड्रोन ने घुसपैठ की कोशिश की। बीएसएफ जवानों ने ड्रोन को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। इस पर ड्रोन कुछ मिनटों में ही पाकिस्तान की ओर भाग गया। इसी इलाके में जनवरी में खेत में ड्रोन पड़ा मिला था।

अब फिर नंगा गांव में पाकिस्तान की ड्रोन घुसपैठ को बीएसएफ के जवानों ने विफल किया है। ड्रोन के जरिए नशे की बड़ी खेप पाकिस्तान भारत में भेजता रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि देर रात करीब चार-पांच राउंड फायरिंग की आवाज आई। शनिवार सुबह बीएसएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाया। वहीं, पलोटा में भी रात को ड्रोन देखा गया।

रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रात को ग्रामीणों ने आसमान में ड्रोन जैसी हलचल देखी और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस सतर्क हो गई। पुलिस ने सुबह की किरण के साथ ही गांव की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया ताकि ड्रोन से कहीं कोई संदिग्ध वस्तु न गिराई गई हो। इससे पहले 28 सितंबर को कुरालियां गांव में ड्रोन की हलचल देखी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें