जम्मू संभाग में उधमपुर जिले के कुद इलाके के पनामा मोड पर संदिग्ध देखे जाने के बाद तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन को जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है। कूद इलाके से आगे राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को दोनों तरफ से बंद किया गया है।
उधर कश्मीर संभाग में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने आतंकी संगठन अंसार-गजवत-उल-हिंद के एक मददगार को गिरफ्तार किया है। वह आतंकियों को शरण देने, रसद उपलब्ध कराने के साथ ही त्राल और अवंतीपोरा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री भी मुहैया कराने में मदद कर रहा था।