फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सेना की बड़ी सफलता, तंगधार में जवानों ने बैट हमले को किया नाकाम, दो को मार गिराया

Wed, 14 Oct 2020 09:40 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में सेना के सतर्क जवानों ने पाकिस्तान के बैट हमले को नाकाम कर दिया। इस घटना के बाद एलओसी पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। सूत्रों का दावा है कि जवाबी कार्रवाई में बैट के सदस्यों को सेना ने मार गिराया, जबकि अन्य वापस भागने में कामयाब रहे। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

विज्ञापन


सेना की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि बुधवार सुबह तंगधार सेक्टर में तीन से चार घुसपैठियों की एलओसी के करीब संदिग्ध हरकत देखने को मिली, लेकिन सतर्क जवानों ने हमले को नाकाम कर दिया। 

पाकिस्तान का यह बैट (बॉर्डर एक्शन टीम) दस्ता हमले को अंजाम देकर आतंकियों को एलओसी के इस पार घुसपैठ करने की फिराक में था। दस्ते में आतंकियों के साथ पाकिस्तानी सेना के कमांडो भी शामिल थे। 
विज्ञापन


उन्होने बताया कि सतर्क जवानों ने इस घुसपैठ की कोशिश को नाकाम बनाया। इसके बाद आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू कर दिए गए। बता दें कि पिछले एक सप्ताह में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा कुपवाड़ा के गुरेज और तंगधार सेक्टर में पाकिस्तान की दो हथियार तस्करी की कोशिशों को नाकाम किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें