फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: भारत पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने पकड़ा संदिग्ध, पूछताछ जारी

Fri, 24 Feb 2017 02:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
बीएसएफ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर से लगी भारत पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के जवानों नें एक पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक कठुआ से लगी भारत पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर इलाके में एक पाकिस्तानी नागरिक को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार भाग नाले से सटी भारत पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आउट पोस्ट के पिलर नंबर पांच के नजदीक बीएसएफ ने एक व्यक्ति को भारतीय सीमा में दाखिल होते देखा था जिसके बाद वहां तैनात बीएसएफ के जवानों ने उसे पकड़ लिया।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अजहर निवासी ललयान शकरगढ़ के रूप में हुई है। पकड़े गए संदिग्ध की उम्र 21-22 साल बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार शख्स की मानसिक हालत ठीक नहीं है हालांकि बीएसएफ के अधिकारी लगातार उससे पूछताछ कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें